फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पूरे विश्व में मिल-जुलकर त्योहार मनाने की नहीं मिलेगी मिसालप

Sun, 08 Mar 2026 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इटवा। इटवा कस्बे के एक मैरिज हॉल में भाजपा की तरफ से शनिवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं का हिंदू समाज की एकता की मजबूती पर पूरा जोर रहा।
सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि रंगों का त्योहार होली भारत में जिस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इसकी मिसाल पूरे विश्व में कहीं नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस त्योहार में लोग मिलजुल कर होली खेलते हैं।
विज्ञापन

इससे समाज को जोड़ने में काफी मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में यहीं एक ऐसा देश है। जहां युवा अपने परिवार के बुजुर्गों की सेवा करते हुए मिलेंगे। ऐसा सनातन धर्म के चलते हैं।
विधायक सुभाष चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि हिन्दू समाज को कमजोर करने के लिए कुछ लोगों द्वारा समय-समय पर अफवाह फैलाई जाती रही हैं। इससे हमें और आपको सजग रहना होगा क्योंकि ऐसे लोग हिंदू समाज की एकता को पचा नहीं पा रहे हैं।
वह जानते हैं कि जिस दिन हिंदू कमजोर होगा तो देश कमजोर होगा। आरएसएस के जिला प्रचारक अवनीश ने कहा कि आज पूरे विश्व में पर्यावरण को लेकर किसी संगठन को सबसे अधिक चिंता है तो आरएसएस को है। हम पर्यावरण व कुटुम्ब को पहली प्राथमिकता में रखकर कार्य कर रहे है।
जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप सभी तन-मन धन से पार्टी की सेवा में लगे रहे। क्योंकि, यही एक ऐसी पार्टी है। कार्यक्रम भाजपा नेता जयवर्धन तिवारी की अगुवाई में कार्यक्रम हुआ। संचालन भाजपा नेता सच्चिदानंद पांडेय ने किया।
विज्ञापन

समारोह को भाजपा नेता एसपी अग्रवाल, माधव यादव, मोना पांडेय, मार्कंडेय पांडेय, अशोक अग्रहरि, लक्ष्मीरमण तिवारी, प्रभात जायसवाल, राजेंद्र दूबे, राम कुमार यादव उर्फ चिनकू यादव, राजेंद्र पांडेय ने भी संबोधित किया। इस दौरान राम निवास उपाध्याय, ओपी तिवारी, हरी यादव, कन्हैया पांडेय आदि मौजूद रहे।म
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें