फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: विश्वविद्यालय में इस बार भी नहीं होगी प्रवेश परीक्षा

Thu, 20 Jul 2023 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में इस बार भी प्रवेश परीक्षा की स्थिति नहीं बन पाई है। नियम के अनुसार निर्धारित सीट से ढाई गुना अधिक आवेदन होने पर परीक्षा कराई जानी है। वहीं, किसी भी विषय में इतने आवेदन नहीं आए हैं। यही कारण है कि विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ा दी है। हालांकि, वाणिज्य संकाय में आवेदनों की संख्या अधिक है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में 30 जुलाई तक आवेदन होंगे, अंतिम तिथि तक आवेदनों की संख्या बढ़ने की संभावना है। विश्वविद्यालय में बीए में 200, एमए के एक विषय में 40, एमएससी के एक विषय में 20, बीबीए में 60 और एमकाम में 40 सीटें हैं। एमएससी की कक्षाएं पिछले सत्र में ही शुरू हुई हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि बीतने के बाद आवेदनों की संख्या के आधार पर काउंसलिंग होगी। वर्ष 2015 में विश्वविद्यालय की स्थापना हुई, उसके बाद से ही मेरिट पर प्रवेश होता आया है। इस बार भी मेरिट के आधार पर ही प्रवेश होने का अनुमान है। यदि आवेदन बढ़े तो वाणिज्य संकाय के कुछ विषयों में प्रवेश परीक्षा की संभावना बनेगी।

विषय, आवेदन
बीए- 111
बी काम- 85
बीबीए- 93
एमए हिंदी- 16
एमए समाज शास्त्र- 34
एमकाम- 32
एमएससी जंतु विज्ञान- 31
एमएससी रसायन विज्ञान-21
एमएससी हार्टीकल्चर- 26

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में पिछले सत्र में छात्र-छात्राओं की संख्या करीब 1300 थी। इस बार आवेदन जमा हो रहे हैं, कुछ छात्र-छात्राएं अंतिम तिथि करीब आने पर आवेदन करते हैं। आवेदनों की संख्या के आधार पर ही तय होगा कि प्रवेश परीक्षा होगी या नहीं, जबकि छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमरेंद्र कुमार सिंह, कुलसचिव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें