फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ताजिए पर रहेगी नजर, हर जगह रहेगी पुलिस

Sun, 14 Jul 2024 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- जनपद में छोटे बड़े लगभग दो हजार ताजिए बनाए जाते हैं
विज्ञापन


- मोहर्रम को देखते हुए ताजिया दफन करने वाले स्थल को देख चुकी है पुलिस

- जहां पूर्व में हो चुका है विवाद वहां रहेगा कड़ा प्रबंध

- मोहर्रम के जुलूस को लेकर पुलिस कर चुकी है बैठक अब गांव पर नजर

- कई बार रास्ते से ले जाने और दफन करने को लेकर होता है विवाद

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। मोहर्रम के जुलूस पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। थानों के अलावा अतिरिक्त पुलिस कर्बला में दफन करने के दौरान मुख्य स्थानों पर रहेगी। जिससे रोक टोक न हो और विवाद की स्थिति उत्पन्न न होने पाए। क्योंकि कई बार रास्ते से लेकर जाने और रोकने को लेकर विवाद की स्थिति बन जाती है। ऐसी स्थिति उत्पन्न न होने पाए इसके लिए पुलिस का कड़ा प्रबंध रहेगा। दोनों धर्म के लोग तजिया रखते हैं। इसलिए छोटी बड़ी दो हजार से अधिक तजिया बनती है। पुलिस संवेदनशील क्षेत्रों से गुजरने वाले तजिया पर विशेष निगरानी करेगी।

मोहर्रम को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। मोहर्रम में तजिया का जुलूस लोग निकालते हैं और कर्बला में उसे दफन करते हैं। तजिया रखने की दोनों धर्म के लोगों की मान्यता है। इसलिए कोई मनौती तो कोई आस्था के लिए हर साल तजिया बनाता है। आकड़ों के मुताबिक छोटे बड़े दो हजार से अधिक तजिया जनपद में बनते हैं। इसमें मुस्किल समुदायक के लोगों को जुलूस लंबा होता है। तजिया बड़ी संख्या में निकलती है। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल भी होते हैं। जिले के शोहरतगढ़, इटवा, डुमरियागंज, बांसी और नौगढ़ क्षेत्र में कई ऐसे स्थान हैं जहां पहले से तैयारी होती है। मोहर्रम पर मेले का आयोजन भी होता है। वहीं, हिन्दू धर्म के लोग तय स्थान तालाब और पोखरे में तजिया को डालने हैं। जुलूस निकालने तो कई बार रास्ते को लेकर विवाद की स्थिति बन जाती है। ऐसे में पुलिस प्रशासन को परेशान होना पड़ता है। ऐसी स्थिति उत्पन्न ही न हो इसके लिए पुलिस की ओर से पहले ही कड़ा प्रबंध किया जा रहा है। जिससे विवाद पैदा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। पुलिस की ओर से सूची तैयार कर ली गई है। मुख्य स्थानों पर फोर्स साथ- साथ रहेगी। जबकि, अन्य स्थानों पर कड़ी नजर रहेगी। माहौल बिगाडऩे की कोशिश करने वालों पर पुलिस कार्रवाई करेगी। इसमें संबंधित थानों के अलावा अतिरिक्त पुलिस तैनात रहेगी। इस संबंध में एसपी प्राची सिंह ने बताया कि मोहर्रम में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। सभी थानों को निर्देश दिया गया। माहौल बिगाडऩे या विवाद उत्पन्न करने की कोशिश करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

बैठक करके लोगों को जागरूक कर चुकी है पुलिस

जिले के सभी थानों में मोहर्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए एसडीएम सीओ और थानाध्यक्ष के साथ दोनों धर्म के लोगों के साथ बैठक हो चुकी है। तजिया दफन करने वाले स्थल और रास्ते को देखकर पुलिस रिपोर्ट तैयार की है। तय स्थान से ही जुलूस निकालने और कर्बला तक जाने का निर्देश दिया है। कोई नई परमपरा शुरू नहीं कर सकेगा। अगर ऐसा करने की कोशिश करेगा तो कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की सोशल मीडिया सेल भी एक्टिव रहेगी, जो हर पोस्ट पर नजर रखेगी। अगर कोई भड़काऊ पोस्ट डालता है तो चिन्ह्ति करके कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें