डुमरियागंज। बाढ़ग्रस्त एक दर्जन गांव का शनिवार को डुमरियागंज विधायक सैय्यदा खातून ने दौरा करके बाढ़ पीडि़तों का हाल जाना। उनकी समस्याओं को सुनकर जल्द निस्तारण कराए जाने के लिए डीएम और आला अधिकारियों से मांग की। विधायक ने बाढ़ प्रभावित ग्राम खुरपहवा, माछिया, पेड़ारी, धनोहरा, तेतरी, बुढि़या टायर, अंदुआ शनिचरा, वीरपुर, सिरसिया आदि गांव का दौरा करके बाढ़ पीड़ितों का हाल जाना। इस दौरान डॉ. जहीर मलिक, इकबाल मलिक, पप्पू मलिक, बच्चा राम बौद्ध, बाल कृष्ण ओक्षा, रामधीरज सहानी, राजू, इरफान, अब्दुल मारूफ आदि मौजूद रहे। संवाद