फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कालानमक चावल के प्रचार प्रसार पर 25 मई को होगा मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले में 25 मई को प्रथम बुद्धा राइस (कालानमक चावल) का कांफ्रेंस का आयोजन जिला प्रशासन की तरफ से की जाएगी। भगवान बुद्ध के प्रसाद को भौगोलिक सूचकांक के 11 जनपदों के सामूहिक प्रयास से विश्व पटल पर ख्याति प्राप्त कराने के उद्देश्य से जनपद में प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

यह जानकारी उप कृषि निदेशक अरविंद कुमार विश्वकर्मा ने देते हुए बताया कि कांफ्रेंस में कालानमक उत्पादन करने वाले सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, महराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, बलरामपुर, श्रावस्ती एवं गोंडा जिले के अधिकारियों, कृषक समूहों के प्रतिनिधियों, उद्यमियों कृषकगण आदि को निमंत्रित किया जाएगा।
कार्यक्रम की तैयारी के लिए जिला प्रशासन ने कृषि विभाग एवं उद्योग विभाग को जिम्मेदारी सौंपी है। कार्यक्रम में वक्ताओं को निमंत्रण तकनीकी सत्रों के संचालन तथा कालानमक चावल के व्यवसायीकरण संबंधी तैयारी एक सप्ताह में पूर्ण करने के निर्देश डीएम ने कालानमक बोर्ड की बैठक में दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें