फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 बच्चों का पंजीयन मौजूद थे सिर्फ 13

Wed, 29 Jun 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्र की जांच करते उसका सीएचसी के अधीक्षक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
उसका बाजार। सीएचसी उसका बाजार के प्रभारी डॉ.एके आजाद ने बुधवार को चार आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर उसकी आख्या उच्चाधिकारियों को प्रेषित की। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों पर तमाम खामियां मिली। कहीं बच्चों की संख्या कम थी तो कहीं कर्मचारी अनुपस्थित।
विज्ञापन

 फुलवरिया प्रथम स्थित आंगनबाड़ी के निरीक्षण के दौरान कार्यकत्री रेशमा देवी व सहायिका झिनकी देवी उपस्थित मिलीं । पंजीकृत 60 बच्चों के सापेक्ष केंद्र पर केवल 13 बच्चे मौजूद मिले। फुलवरिया द्वितीय स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के निरीक्षण में सहायिका दुर्गावती तो मौजूद मिलीं लेकिन कार्यकत्री अनुपस्थित मिलीं। कोई अभिलेख न होने के कारण अग्रिम जांच नहीं हो पाई। पंजीकृत 57 बच्चों के सापेक्ष उपस्थिति शून्य मिली।
आंगनबाड़ी केंद्र फुलवरिया तृतीय के निरीक्षण के दौरान पता चला के कार्यकत्री नीलम पांडेय के आवास पर केंद्र का संचालन किया जा रहा है। सूचना मिलने पर वह उपस्थित हुईं। दैनिक उपस्थित पंजिका पर उनका 30 जून का एडवांस हस्ताक्षर बना मिला। वहीं सहायिका शैल कुमारी लंबे समय से हस्ताक्षर नहीं बनाईं थी।
विज्ञापन

कुल पंजीकृत बच्चों के सापेक्ष उपस्थिति शून्य मिली। आंगनबाड़ी केंद्र सोहास सुमाली में भवन में ताला बंद मिला। दूरभाष से संपर्क करने पर कार्यकत्री ने बताया कि वह बीमार हैं। उन्होंने निरीक्षण में लापरवाही बरतने वाली कार्यकत्रियों व सहायिकाओं के विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति उच्चाधिकारियों से की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें