तीन केंद्रों पर 47 किसानों से 5148 क्विंटल गेहूं की हुई खरीद
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर। गेहूं खरीद केंद्रों पर अब तक गेहूं खरीद का रफ्तार नहीं पकड़ा। तीन गेहूं खरीद केंद्रों पर 53 दिन बीतने के बाद भी अभी तक गेहूं खरीद की रफ्तार में तेजी नहीं आ पाई है। तीनों केंद्रों पर अभी तक सिर्फ 47 किसानों से 5148 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है।
नवीन मंडी स्थल शाहपुर में खाद विभाग की ओर संचालित राजकीय गेहूं क्रय केंद्र के तीन केंद्र खुले हैं। डुमरियागंज के नाम से खुले केंद्र पर 15 किसानों से 1258 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है। वहीं, भनवापुर के नाम से खुले केंद्र पर 17 किसानों से 2000 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है। शाहपुर के नाम से भी मंडी परिसर में एक के केंद्र खुला है। इस केंद्र पर 15 किसानों से 1890 क्विंटल गेहूं का खरीद हुआ है। वहीं, गौरी पाठक निवासी किसान राम अशीष पाठक ने कहा सरकारी गेहूं खरीद केंद्रों पर कौन लेकर जाएगा। जब सरकारी केंद्र पर बिक रहा रेट का हमें प्राइवेट दुकानदार गेहूं कटने के बाद खेत में वहीं रेट देकर के खरीद रहे हैं। इस संबंध में केंद्र प्रभारी धीरेंद्र कुमार पांडेय ने कहा गेहूं खरीद की धीमी रफ्तार को देखते हुए प्रमुख सचिव और डीएम का निर्देश है कि गांव-गांव जाकर किसानों को आग्रह कर गेहूं बेचने वाले किसानों को घर पर ही बोर देकर तौल कराया जाए। इसलिए किसानों से संपर्क भी किया गया है। खाली बोरा देकर किसान के घर पर तौल कराने का प्रयास किया जा रहा है।