फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शपथ लेने के बाद सदस्य, प्रतिनिधि का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सदस्यों के प्रतिनिधियों के शामिल नहीं होने की बात पर मचा शोर
विज्ञापन

सदन में प्रतिनिधियों के न बैठने के मुद्दे पर जताई नाराजगी
भाजपा की उपलब्धियों पर सपा के सदस्य ने उठाए सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिला पंचायत अध्यक्ष एवं सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में एक सदस्य और प्रतिनिधि ने हंगामा खड़ा कर दिया। उनका गुस्सा जिला पंचायत के सदन में प्रतिनिधियों के शामिल नहीं होने और भाजपा शासनकाल की उपलब्धियां गिनाने के बाद भी सदस्यों के लिए बैठने की उचित स्थान नहीं होने को लेकर था। बाद में काबीना मंत्री जयप्रताप सिंह, विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ।
लोहिया कला भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने भाजपा शासनकाल में जिले की उपलब्धियों को गिनाया। साथ ही सपा शासन में अदूरदर्शी नीति के कारण दूरस्थ क्षेत्र में स्थापित सिद्धार्थ विवि के औचित्य पर सवाल उठाया। डुमरियागंज के विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जिला पंचायत के सदन में जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति नहीं होने की बात कहीं। जिस पर स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह ने भी सहमति जताई। दोनों जनप्रतिनिधियों का उद्बोधन समाप्त होतेे ही जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अब्दुल कलाम ने खड़े होकर सदन में अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति नहीं होने पर आपत्ति जताई। तेज आवाज में विरोध जताने पर मंत्री जयप्रताप सिंह, विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने अब्दुल कलाम को कड़े तेवर में शांत होने की बात की। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य सुखराज यादव ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि सदस्यों के बैठने तक की व्यवस्था नहीं है। सपा नेता स्व. बृजभूषण तिवारी की ओर से निर्मित लोहिया कला भवन न होता तो कार्यक्रम भी नहीं हो पाता। यह कहकर कार्यक्रम स्थल से बाहर चले गए।
विज्ञापन

घर की तरह चलाएंगी सदन
शपथ ग्रहण के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह से मिली सदस्य क्षमा तिवारी ने कहा कि घर की तरह सदन चलाया जाएगा। इस दौरान तीन बार से निर्वाचित सदस्य सुजाता सिंह ने भी अध्यक्ष को अनुभवों के आधार पर बेहतर ढंग से सदन चलाने का आश्वासन दिया।
सपा मुखिया से कहीं आगे न निकल जाएं
शोहरतगढ़ के विधायक चौधरी अमर सिंह ने अपने संबोधन में बधाई के साथ ही परिवार समेत रिश्तेदार की राजनीतिक उपलब्धियों की चर्चा की। कहा कि सांसद, मंत्री की पत्नियां शिक्षा समेत राजनीति के क्षेत्र में सक्रिय हैं, ऐसे में उन्होंने भी अपनी पत्नी को बर्डपुर ब्लॉक प्रमुख बनवाया। इसके अलावा माता को बीडीसी, साली को जिला पंचायत सदस्य, बुआ के लड़के को प्रधान बनवाने की दिशा में हर संभव कोशिश की। इस दौरान डुमरियागंज के विधायक राघवेंद्र सिंह ने चुटकी लेते हुए कहा कि सपा मुखिया से कहीं आगे न निकल जाएं।
विज्ञापन

दो एमएलसी का नाम नहीं
शपथ ग्रहण समारोह में लगाए गए बैनर पर विधान परिषद सदस्य ध्रुव कुमार त्रिपाठी का नाम था, जबकि गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद सदस्य स्नातक देवेंद्र प्रताप सिंह, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर के विधान परिषद सदस्य स्थानीय निकाय संतोष यादव सनी के नाम का जिक्र नहीं था। यह बिंदु चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें