फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ग्राम चौपाल में हाथपाई पुलिस तक पहुंचा मामला

विज्ञापन
मोहाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खलीलपुर के पंचायत भवन पर आयोजित चौपाल में हुई दो पक्षो में मारपी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बर्डपुर। मोहाना थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खलीलपुर के पंचायत भवन पर शुक्रवार को नौगढ़ वीडियो, एडीओ पंचायत संजय पांडेय की अध्यक्षता में चौपाल लगी थी। इसमें परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज करने को लेकर मारपीट के चार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में दो तीन लोग महिलाओं को मार रहे हैं। इसका प्रतिवाद महिला द्वारा भी किया जा रहा है।
एक व्यक्ति बोलेरो से गालियां देते हुए हाॅकी लेकर पंचायत भवन में जाता दिख रहा है। किसी ने मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। किसी ग्रामीण की सूचना पर पहुंची पीआरवी-112 झगड़ा कर रहे लोगों को थाने ले गई। हालांकि, वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौगढ़ विकास खंड के खलीलपुर ग्राम पंचायत के सिंहोरहवा निवासी गांव श्यामवती की शोहरतगढ़ में एक जमीन है। उसी को लेकर यह मारपीट हुई है। सिंहोरहवा निवासी श्यामवती के पति की मृत्यु कई वर्ष पहले हो चुकी है। लगभग पांच महीने पहले श्यामवती की भी मौत हो गई। सिंहोरवा में श्यामवती का एक घर है। उसका कोई खेत नहीं है, लेकिन शोहरतगढ़ के पास एक जमीन है। उसी को लेकर झगड़ा हुआ है।
ग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें