फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बीज के लिए समिति पर रही मारामारी, पड़ गई कम

Thu, 07 Nov 2024 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बर्डपुर। विकास खंड बर्डपुर के सरकारी गोदाम पर बृहस्पतिवार को गेहूं का बीज आने पर भारी भीड़ इकठ्ठा हो गई। गोदाम पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आना पड़ा फिर भी किसान हताश निराश ही हुए कई किसानों को गेहूं का बीज नहीं मिल पाई।
विज्ञापन

गेहूं बीज लेने को किसान बृहस्पतिवार को जब बीज गोदाम पर गए तो वहां भारी भीड़ इकठ्ठा थी। लोगों के बीच धक्का मुक्की होने लगी काफी हो हल्ला मचाने लगे तो गोदाम कर्मचारियों ने पुलिस बुलवा लिया और तब बीज देने शुरू किए लेकिन वहां आया 250 बोरी बीज कम पड़ गया। जिससे कई किसानों को बीज नहीं मिल पाया। बीज न मिलने से तरेनी निवासी किसान जहांगीर चौधरी का कहना है कि धान कट जाने के बाद गेहूं की बुआई करनी है बीज गोदाम पर गेहूं आने की जानकारी हुई थी। सुबह से ही सारे कागज लेकर आए थे भीड़ को देखकर लाइन भी लगाया लेकिन बीज नहीं मिल पाया। बिसनपुर निवासी किसान हरीश ने बताया कि बर्डपुर में गेहूं की बीज आने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद गेहूं लेने के लिए खतौनी लेकर गया था, लेकिन लाइन लगाने के बाद भी गेहूं का बीज नहीं मिला। जिला कृषि अधिकारी मुजम्मिल ने बताया कि बर्डपुर बीज गोदाम में 250 बोरा गेहूं आया था। लगभग 130 किसानों को वितरण किया गया है। कम बीज और ज्यादा किसान आने के कारण सभी किसानों को नहीं मिल पाया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें