सिद्धार्थनगर। विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान तथा संचारी रोगो एवं दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण एवं क्षय रोग के संबंध में कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। डीएम संजीव रंजन ने कहा कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के आवासीय हिस्से में जलभराव नहीं पाए। उन्होंने डीपीआरओ को ग्रामीण क्षेत्र एवं नगर निकायों में ईओ को अभियान चलाकर सफाई व्यवस्था दुरूस्त रखने का निर्देश दिया। इस दौरान सीडीओ जयेंद्र कुमार, सीएमओ, डाॅ. वीके अग्रवाल, प्राचार्य मेडिकल कालेज डाॅ. एके झा, जिला विद्यालय निरीक्षक उपेंद्र कुमार, डीपीआरओ पवन कुमार, दस्तक संचारी रोग प्रभारी डाॅ. अमित शर्मा, डाॅ. समीर सिंह उपस्थित रहे।