फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: विद्यालयों के वाहनों के फिटनेस जांच में नहीं होनी चाहिए लापरवाही

Tue, 24 Sep 2024 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-डीएम ने निर्देश दिया कि बिना पंजीकरण के कोई भी वाहन नहीं चलना चाहिए
विज्ञापन

-रोडवेज बस के चालकों का नेत्र परीक्षण कराने का निर्देश दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी डाॅ. राजागणपति आर ने पिछली बैठक के अनुपालन आख्या की समीक्षा की। डीएम ने विद्यालयों के वाहनों के फिटनेस की जांच की और कम प्रगति पर एआरटीओ पर नाराजगी व्यक्त करते हुए इसमें लापरवाही नहीं करने का निर्देश दिया। साथ ही यह भी निर्देश दिया कि बिना पंजीकरण के कोई भी वाहन नहीं चलना चाहिए। डीएम ने बिना परमिट के चल रहे वाहनों पर कार्रवाई का निर्देश दिया।
डीएम ने एआरटीओ को निर्देश दिया कि ओवर लोडिंग गाड़ियां नहीं चलनी चाहिए। कार्यदायी संस्थाओं के अधिशासी अभियंता व प्रोजेक्टर मैनेजर को निर्देश दिया कि सड़क के किनारे गिट्टी व अन्य सामग्री नहीं पड़ा होना चाहिए। ट्रांसपोर्टरों के साथ बैठक, कार्यशाला आयोजित कर स्थानीय लोगों को भी जागरूक करें। साथ ही ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर साइन बोर्ड लगवाने तथा गति सीमा का बोर्ड और सभी वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगवाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज बस के चालकों का नेत्र परीक्षण कराने का निर्देश दिया। अधिशासी अभियंता विद्युत को रास्ते में पड़ने वाले ट्रांसफार्मर, बिजली पोल हटाने के लिए स्टीमेट बनाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इस दौरान पीडी नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. डीके चौधरी, एआरटीओ सुरेश कुमार मौर्या, बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय, जिला विद्यालय निरीक्षक सोमारू प्रधान, अधिशासी अभियंता विद्युत ज्ञान प्रकाश उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें