फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रोडवेज सेवा 10 साल से बंद...यात्रियों को हो रही परेशानी

Tue, 21 May 2024 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खेसरहा ब्लॉक के लोगों को निजी वाहन और प्राइवेट टैक्सियों से करनी पड़ रही यात्रा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
घोसियारी। खेसरहा ब्लॉक के घोसियारी क्षेत्र के लोगों को जिला और मंडल मुख्यालय आने-जाने के लिए निजी वाहनों से महंगा किराया देकर आना पड़ रहा है। इस रास्ते से संचालित होने वाली रोडवेज बस 10 वर्ष पूर्व बंद हो जाने से यात्रियों को सांसत झेलनी पड़ रही है। निजी वाहनों में ओवरलोड के कारण यात्रियों को हादसे का खतरा भी रहता है।
सिद्धार्थनगर से बांसी-बेलौहा-घोसियारी होते हुए बस्ती रोडवेज बस सेवा 12 वर्ष पहले शुरू हुई थी। जो वापस इसी रूट पर आती थी, जिससे इस क्षेत्र के 50 से अधिक गांव के लोगों को आवागमन में बहुत सुविधा मिलती थी लेकिन दो वर्षों तक बस का संचालन हुआ, उसके बाद बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

घोसियारी से बेलौहा की देरी मात्र 11 किमी है लेकिन प्राइवेट चालक इस दूरी को तय करवाने के लिए 30 किराया वसूलते है। जबकि घोसियारी से बांसी की दूरी 25 किलोमीटर है लेकिन ऑटो चालक 50 रुपये किराया वसूलते हैं।
विज्ञापन


जन प्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी परिवहन संबंधी इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं, इसलिए क्षेत्र के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
-विनोद, यात्री

यात्रियों से प्राइवेट टैक्सी वाले मनमाना किराया वसूल रहे हैं। जिससे लोग सांंसत झेलते हैं, जबकि देर शाम हाेने पर लोगों को ऑटो बुक करने की भी नौबत आ जाती है।
-संदीप, यात्री

इस रूट पर जो बस चलती थी वह अनुबंधित नहीं थी, नई बसों का जल्द ही अनुबंध होगा, अनुबंध होते ही इस रूट पर बस चलवाने का प्रयास किया जाएगा
-आयुष भटनागर, एआरएम बस्ती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें