फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: करतूत पर शर्मिदंगी न पति की हत्या का अफसोस

विज्ञापन
कन्नन। फाइल फोटो
विज्ञापन
रवि शुक्ल
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर/ तुलसियापुर। ढेबरुआ थाना क्षेत्र में पति की बलरामपुर में ले जाकर हत्या करने के मामले में लाश का बलरामपुर पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
वहीं, पूछताछ के बाद पत्नी और प्रेमी जेल भेज दिए गए हैं। हत्यारोपी पत्नी की बात करें तो पकड़े के जाने के बाद और जेल जाने तक न तो उसके चेहरे पर शिकन थी और न ही पति के कत्ल का अफसोस।
विज्ञापन

कन्नन की पत्नी संगीता लगभग 18 घंटे थाने पर रही, लेकिन उसे कोई गम नहीं था। जबकि, इस कृत्य से गांव से लेकर थाने तक चर्चा थी कि कन्नन उसे कितना मानता था। विश्वास करता था। कभी दोनों के बीच कहासुनी तक नहीं हुई और उसे इसने मार डाला।
ढेबरुआ थाना क्षेत्र के रेकहट ग्राम पंचायत के नजरगढ़वा टोले निवासी कन्नन (48) पुत्र गोली की लाश उसकी पत्नी संगीता की निशानदेही पर ढेबरुआ पुलिस ने बलरामपुर के कोतवाली देहात के सेमरहना गांव की सीमा में राप्ती नदी के किनारे कंकाल के रूप में बरामद की।
पुलिस द्वारा सख्ती से की गई पूछताछ में हत्यारोपी पत्नी संगीता ने बताया कि उसका लक्ष्मणपुर धर्मपुर थाना ललिया जनपद बलरामपुर निवासी अनिल शुक्ला उर्फ विवेक से लगभग डेढ़ वर्ष से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। उसने प्रेमी के साथ मिलकर पति को जहरीला पदार्थ खिलाकर मार डाला।
दोनों अभियुक्त संगीता व उसका प्रेमी अनिल शुक्ला को पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर न्यायालय भेज दिया। कन्नन के गांव नजरगढ़वा के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में घटना की चर्चा जोर-शोर से हो रही है।
विवाद न गलत चरित्र कभी चर्चा में आया : मृतक कन्नन के परिवार में उसकी पत्नी संगीता व 13 वर्षीय पुत्र रवि है। कन्नन के मां-बाप की मौत पहले हो चुकी है। वह दो भाई था। दोनों अलग-अलग परिवार के साथ रहते थे। संगीता के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि उसकी कभी भी गलत चरित्र की शिकायत नहीं थी।
वह अपने पति व बेटे के साथ खुश रहती थी। कन्नन पोखरों में अपनी टीम के साथ मछली पकड़ कर बेचता था। वहीं, पड़ोसियों ने बताया कि कभी दोनों के बीच तू-तू मैं-मैं भी नहीं हुई।
विज्ञापन

अचानक उसका व्यवहार कैसे बदल गया, यह समझ से परे है। लेकिन उसने रिश्ते का कत्ल किया है। अब बेटे की परवरिश की चिंता है। वहीं, बेटा खामोश रह रहा है, वह कुछ भी नहीं बोल पा रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें