सिद्धार्थनगर। रेलवे स्टेशन, रोडवेज सहित शहर के प्रमुख स्थानों पर अलाव की सुविधा नहीं होने से लोगों को ठंड में ठिठुरना पड़ रहा है। शहर में अभी तक अलाव की व्यवस्था नहीं होने से यात्रियों व शहरवासियों को कांपने पर मजबूर कर रहा है। वहीं शहर में दो जगहों पर बने रैन बसेरेे में भी अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। ठंड के साथ बढ़ी गलन तराई क्षेत्र को कंपा रहा है। बढ़ती ठंड में प्रशासन के तरफ से मुक्कमल इंतजाम नहीं होने से लोग ठंड का शिकार हो रहे हैं।
शहर में हर वर्ष रेलवे स्टेशन, रोडवेज, साड़ी तिराहा, बर्डपुर तिराहा, हाइडिल तिराहा, कपड़े वाली गली सहित कई प्रमुख स्थान पर अलाव की व्यवस्था नहीं हो पाई है। इस बार शहर में सिद्धार्थ चौक, कलक्ट्रेट और जिला अस्पताल में अलाव की व्यवस्था नहीं है। रैन बसेरा में नहीं मिले मुसाफिर : बांसी। कस्बे में नगर पालिका बांसी ने तहसील कार्यालय बांसी और निरालनगर नरकटहा में स्थित नगर पालिका के मैरिज हाॅल में रैन बसेरा बनाया गया है। दोनों रैन बसेरे में एक भी व्यक्ति ठहरा नहीं मिला। तहसील स्थित रैन बसेरा में सारी व्यवस्था है।
यहां केयरटेकर भी तैनात मिला। लेकिन, रैन बसेरा का कोई बैनर या बोर्ड नहीं लगा है। वहीं निरालनगर वार्ड में स्थित रैनबसेरा में कोई बैनर बोर्ड नहीं लगा है। दो कमरों में लाइट की व्यवस्था नहीं है और कोई केयर टेकर तैनात नहीं मिला। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि बैनर बनने को दिया गया है, जल्द ही लग जाएगा। जिन कमरों में लाइट नहीं है वहां व्यवस्था करवा दिया जाएगा।