फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बसों की संचालन में हो रही देरी, यात्रियों की बढ़ रही परेशानी

विज्ञापन
रोड़वेज सिद्धार्थनगर पर लगी यात्रियों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
- निर्धारित समय से संचालित नहीं होने से प्राइवेट वाहनों से करना पड़ रहा यात्रा
विज्ञापन

-लोकल रूट के यात्रियों को हो रही सबसे अधिक परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। डिपो से रोडवेज बसों के संचालन में देरी होने से यात्रियाें को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे रोडवेज के यात्री प्राइवेट बस का सहारा ले रहे हैं, जबकि कई बार यात्रियों को देर होने से गंतव्य तक पहुंचने में देर हो रहा है। यात्रियों ने बताया कि रोडवेज बस पर यात्री कम होने से पांच से 10 मिनट देर से बस का संचालन किया जाता है।
शनिवार को डिपो में लखनऊ, गोरखपुर, दिल्ली सहित लोकल रूट पर संचालन के लिए बसों को लगाया गया था। गोरखपुर व लखनऊ रूट पर जाने के लिए करीब 11 बजे से बस खड़ी थी। उसमें यात्रा करने के लिए यात्री भी मौजूद थे। गाेरखपुर जाने वाले बस में बैठे यात्री सूरज, किशोर व दुर्गेश ने बताया कि पिछले 20 मिनट से बस में बैठे है, लेकिन परिचालक ने बताया कि अभी पर्याप्त यात्री नहीं है। इससे रोडवेज बस का संचालन 20 मिनट बाद किया जाएगा। ऐसे में रोडवेज बस से यात्रा करने पर समय अधिक लग जाता है।
विज्ञापन

डिपो पर कपिलवस्तु के लिए बस का इंतजार कर रही सौम्या, रागिनी ने बताया कि कपिलवस्तु जाना है, लेकिन अभी कोई बस नहीं है। वाराणसी से बस आने के बाद कपिलवस्तु के लिए बस जाएगी। ऐसे में समय से बस नहीं मिलने पर प्राइवेट वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन


वर्जन
बसों को निर्धारित समय से संचालित की जाती है। लोकल रूट पर दूर से आने वाली बसों को ही भेजा जाता है। लेकिन यात्रियों की सुविधा के लिए बसाें को समय से संचालित की जाती है।
-वीके गंगवार, एआरएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें