फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कृषि क्षेत्र में युवाओं के लिए अपार संभावनाएं, 30 तक होंगे ऑनलाइन आवेदन

Sat, 04 Apr 2026 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर/भारतभारी। कृषि एवं विज्ञान वर्ग में इंटरमीडिएट की परीक्षा पास या जिन छात्रों ने इस वर्ष परीक्षा दी है वो शैक्षिक सत्र 2026-27 में प्रदेश के चारों कृषि विश्वविद्यालयों में प्रवेश पा सकते हैं। इसके लिए बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, बांदा की ओर से उत्तर प्रदेश कृषि एवं प्रौद्योगिकी संयुक्त प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन

30 मार्च से फॉर्म भरने का सिलसिला शुरू हो चुका है। 30 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन किए जा सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 10 और 11 जून 2026 को बांदा, अयोध्या, आगरा, बरेली, कानपुर, मेरठ, वाराणसी, आजमगढ़, झांसी, लखनऊ, गोरखपुर, प्रयागराज शहरों में आयोजित की जाएगी।
भारत एक कृषि प्रधान देश है, जिसकी आधी से अधिक आबादी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप पर कृषि पर निर्भर है। कृषि और इससे संबंधित क्षेत्र रोजगार देने में भी अग्रणी है। कृषि विज्ञान केंद्र कृषि आजीविका और रोजगार के साथ-साथ उद्योग धंधों के लिए कच्चा माल भी उपलब्ध कराती है, इसलिए कृषि व संबंधित क्षेत्रों में युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार की अपार संभावनाएं हैं। भनवापुर क्षेत्र के कृषि विज्ञान केंद्र सोहना के वैज्ञानिकों ने युवाओं को ये सुझाव दिए।
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिक डॉ. प्रवेश कुमार देहाती ने युवाओं को बताया कि उत्तर प्रदेश में कृषि एवं तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कानपुर, अयोध्या, मेरठ और बांदा में स्थापित चार कृषि विश्वविद्यालयों में संचालित विभिन्न विषयों में स्नातक, परास्नातक एवं पीएचडी में युवा वर्ग अपनी रुचि अनुसार पाठ्यक्रम का चयन कर सकते हैं। आधुनिक समय में कृषि विज्ञान, पशुचिकित्सा विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी, खाद्य प्रसंस्करण तकनीकी, बागवानी, कुक्कुट पालन, मधुमक्खी पालन, मशरूम उत्पादन, डेयरी, पोल्ट्री फार्मिंग, मृदा विज्ञान, सस्य विज्ञान, कृषि अभियांत्रिकी, कृषि अर्थशास्त्र, सामुदायिक विज्ञान, कृषि प्रबंध शास्त्र आदि क्षेत्रों में युवा अपना कॅरिअर बना रहे हैं। सरकारी क्षेत्र अलावा निजी क्षेत्र में राष्ट्रीय एवं बहुराष्ट्रीय कंपनियां में भी रोजगार के अनेकों अवसर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें