खुनियांव क्षेत्र के मटेहना मे आयोजित राजयस्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी
मिश्रौलिया। खुनियांव ब्लॉक क्षेत्र के मटेहना गांव में रजा स्पोर्टिंग क्लब मटेहना के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय राजस्तरीय वालीबॉल का टूनार्मेंट के दूसरे मंगलवार को पहला मैच गोरखपुर और आजमगढ़ के बीच खेला गया। इसमें गोरखपुर की टीम ने जीत हासिल की।
प्रतियोगिता में पहला मैच खेलते हुए गोरखपुर ने 21 और आजमगढ़ ने 17 प्वाइंट बनाए। जिसमें निर्णायक मंडल ले गोरखपुर को विजेता घोषित किया। दूसरा मैच गोंडा मंडप और जमदासाही के बीच खेला गया। जिसमें गोंडा 21 व जमदासाही ने 19 प्वाइंट प्राप्त किया। जिसमें गोंडा की टीम जीती। तीसरा मैच पुणे महाराष्ट्र और देवरिया के बीच खेला गया। जिसमें पुणे ने 21 व देवरिया ने 9 प्वाइंट बनाए। पुणे ने जीत दर्ज किया। चौथा मैच मटेहना और महुआ बलरामपुर के बीच खेला गया।
जिसमें मटेहना 21 और महुआ 16 अंक बनाए, और मटेहना ने जीत दर्ज किया। पांचवा मैच सेमरा और आजमगढ़ के बीच खेला गया। जिसमें सेमरा ने 21 प्वाइंट और आजमगढ़ ने 15 प्वाइंट बनाए। इस प्रकार सेमरा ने जीत दर्ज की। छठवां मैच मटेहना और सेमरा के बीच खेला गया। जिसमें मटेहना 21 और सेमरा ने 14 प्वाइंट बनाए और मटेहना ने जीत लिया। पहला क्वार्टर फाइनल पुणे महाराष्ट्र और जमदासाही बस्ती के बीच खेला गया है। जिसमें पुणे महाराष्ट्र 17 और जमदासाही 15, समाचार लिखे जाने तक पुणे महाराष्ट्र ने पहला क्वार्टर फाइनल जीत लिया है। वहीं दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच गोरखपुर और मटेहना के बीच जारी रहा।