फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: फिर राजस्थान जैसी तपी तराई... पारा 43.5 डिग्री

Wed, 06 Nov 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शहर के उसका मार्ग पर चिलचिलाती धूप में दुपट्टे के सहारे निकली युवतियां।
विज्ञापन
पिछले चार दिन से लगातार बढ़ रहा है तापमान
विज्ञापन


शरीर को झुलसा देने वाली हवा और व्याकुल कर देने वाली गर्मी से लोग परेशान

मौसम विभाग का है पूर्वानुमान जारी रहेगा उतार चढ़ाव

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। गर्मी एक बार फिर तेवर दिखाने लगी है। क्योंकि लगातार तापमान में वृद्धि हो रही है। रविवार को फिर राजस्थान जैसी तपिश तराई में दिखी। क्योंकि पारा लंबी छलांग लगाते हुए 43.5 डिग्री पहुंच गई है। लू के प्रकोप के कारण लोगों को घरों से निकलने में परेशानी हुई। जिसको बहुत जरूरी था, वही घर से निकला। कारण धूप से बाहर शरीर झुलस रही थी। तो वहीं, कमरे के अंदर भी गर्मी के कारण पसीना सूख नहीं रहा था। कारण पंखा और कूलर गर्मी के आगे शरीर को सुकून पहुंचाने में विफल था। मौसम विभाग ने आगे लू का प्रकोप जारी रहने और तापमान में वृद्धि होने का पूर्वानुमान बताया है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि फिर तराई के लोग तपने के लिए तैयार रहें।

तराई एक बार फिर राजस्थान जैसी गर्म होने के लगी है। मौसम विभाग का चेतावनी सच साबित हो रहा है। एक सप्ताह पहले ही जून में लू बढ़ने का प्रकोप का संकेत दिया था जो पिछले एक सप्ताह में दिखने लगा है। बारिश के बाद कुछ सुकून था, लेकिन पिछले चार दिन से तापमान में लगातार वृद्धि जारी है। नतीजा यह है कि रविवार दोपहर में 43.5 डिग्री अधिकतम और न्यूनतम 29.5 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह 10 बजे से ही धूप और लू असर दिखाने लगा। जबकि, बीते एक सप्ताह में तीन बार बारिश से तापमान 40 डिग्री पर ऊपर नीचे हो रहा था। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री दर्ज किया गया था। जबकि बृहस्पतिवार को जहां 37 डिग्री पर था। वहीं, शुक्रवार को 40.2 डिग्री पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम पैर में दो डिग्री की बढ़त दर्ज की गई। जबकि शनिवार को तापमान दो डिग्री और बढ़कर 42.2 पर पहुंचा गया। वहीं, न्यूनतम में भी दो डिग्री बढ़त के साथ 30.7 डिग्री दर्ज किया गया। 43.5 डिग्री पहुंचने पर दोपहर होते-होते स्थिति यह बन गई कि शरीर झुलसने लगा। खुले में बैठने लायक नहीं था। क्योंकि हवा ही गर्म हो चुकी था। शहर में सन्नाटा जैसी स्थिति रही। मुख्य मार्ग उसका रोड, बर्डपुर और स्टेशन रोड पर जहां हर दिन गुलजार रहता था। तेज धूप की वजह से सन्नाटा था। वहीं, अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भी गर्मी से जुड़े मरीज पहुंचे थे।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है की मौसम उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। तापमान में और वृद्धि होगी। इस संबंध में मौसम वैज्ञानिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि तापमान में वृद्धि होगी, लू का प्रकोप बना रहेगा। ऐसे में लोगों को एहतियात बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन


-

जरूरत हो तभी घर से निकलें बाहर

लू का प्रकोप एक बार फिर शुरू हो रहा है। ऐसे में जरूरत होने पर ही घर से निकलें। अगर घर निकलते हैं तो फुल कपड़ा पहलें, गमछा लेकर चलें। छतरी लेकर चलें। समय-समय पर पानी पीते रहेंं, जिससे शरीर में पानी की कमी न होने पाए। अगर लू की आशंका लग रही है तो तत्काल चिकित्सक को दिखाकर दवा लें।

-डॉ. सीबी चौधरी, माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें