फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दो दुकानों का ताला तोड़कर नकदी सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
- ढेबरुआ थाना क्षेत्र के बढ़नी कस्बे में चोरों ने दी वारदात को अंजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के बढ़नी कस्बे में लोहियानगर के बस स्टाप तिराहे के पास स्थित एक किराने व जनरल स्टोर की दुकान के शटर का ताला तोड़कर बृहस्पतिवार रात चोर नकदी सहित अन्य सामान उठा ले गए है। घटना की जानकारी सुबह हुई तो दुकानदारों ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
क्षेत्र के बढ़नी बस स्टाप तिराहे पर राजेश की किराना व जनरल स्टोर की दुकान है। रोज की तरह बृहस्पतिवार रात वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। शुक्रवार को दुकान खोलने पहुंचे तो देखा का शटर का ताला टूटा है। शटर उठाकर देखा तो दुकान का सामान बिखरा पड़ा हुआ था। गल्ले में रखा साढ़े तीन हजार रुपया गायब था। सामानों की मिलान की तो हजारों रुपये के सामान भी गायब थे। राजेश ने दुकान में चोरी होने की जानकारी तत्काल डायल-112 नंबर पर काल करके पुलिस को दी। दुकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना से आसपास के दुकानदारों में दहशत सी छा गई है। लोग पुलिस की गश्त पर सवालिया निशान लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 जुलाई को यहीं पर एक व्यापारी की आंख में मिर्ची पाउडर डाल कर कुछ लोगों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। पीडि़त ने बढ़नी चौकी पर पहुंच कर चौकी प्रभारी सभाशंकर यादव को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष ढेबरुआ संतोष कुमार सिंह ने बताया वे जरूरी काम से न्यायालय में आए हैं। मामले की अभी जानकारी नहीं है। मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें