शोहरतगढ़ क्षेत्र के मड़वा चौराहे पर सहज जनसेवा केंद्र के शटर का टूटा मिला ताला।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
जनसेवा केंद्र का ताला तोड़कर 10 हजार रुपये चोरी
शोहरतगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के मड़वा चौराहे पर सहज जनसेवा केंद्र का ताला तोड़कर चोर 10 हजार रुपये उठा ले गए। केंद्र के संचालक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम पंचायत मड़वा टोला बौढ़ारी निवासी दुर्गेश कुमार ने थाने में तहरीर देकर बताया कि मड़वा चौराहे पर मोबाइल शॉप और सहज जनसेवा केंद्र है। रोज की तरह रविवार को देर शाम वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। सोमवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो शटर का ताला टूटा हुआ था। दुकान खोलकर देखा तो गल्ले में रखे 10 हजार रुपये गायब थे। दुकान में रखे अन्य सामान बिखरे पड़े थे। उन्होंने डायल 112 पर घटना की सूचना दी। इस संबंध में शोहरतगढ़ थानाध्यक्ष पंकज पांडेय ने बताया कि मड़वा चौरहे पर एक दुकान में चोरी के मामले की जानकारी मिली है। पुलिस टीम जांच कर रही है। जल्द ही इसका पर्दाफाश कर दिया जाएगा।