फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने निकाला कैंडल मार्च

विज्ञापन
शोहरतगढ़ में कैंडल मार्च निकालते आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने निकाला कैंडल मार्च
विज्ञापन

शोहरतगढ़। आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कैंडल मार्च निकाल कर इंद्र कुमार मेघवाल को इंसाफ दिलाने की मांग की।
आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर से गड़ाकुल तिराहे तक कैंडल मार्च निकाल कर श्रद्धांजलि दी। राजस्थान के जालौर जिले के सुराना क्षेत्र में घटित जातिवादी घटना की लोगों ने निंदा की। कार्यकर्ताओं ने इंद्र कुमार मेघवाल को इंसाफ और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजेंद्र भारती, विधान सभा अध्यक्ष प्रभु, शिवचंद्र, राजेंद्र गौतम, परमात्मा, पृथ्वी पाल, बहादुर, अबरार हुसैन, इजहार हुसैन अरमान, जावेद मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें