फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दिनदहाड़े महिला शिक्षा मित्र के घर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
भवानीगंज। थाना क्षेत्र के देवी पर गांव में एक महिला शिक्षामित्र के घर में दिनदहाड़े चोरों ने घर का जंगला तोड़कर जेवर समेत नकदी चुरा ली। महिला शिक्षामित्र सुमन ने बताया कि मैं अपने महतिनिया प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाने चली गई। इसी बीच चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। जबकि पति बाहर रहते हैं। सुमन घर में चार बच्चों के साथ रहती है। जब छोटी लड़की नव्या और कृष्णा स्कूल से आए और ताला खोला तो घर के पीछे आंगन में हाथ पैर धोने गए तो देखा कि जंगला निकाल कर नीचे रखा है। जब कमरे में गए तो अलमारी खुला थी तथा बक्से का ताला भी टूटा था। इस संबंध में थाना अध्यक्ष रामदेव ने बताया कि जानकारी है, तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें