पथरा। स्थानीय थाना क्षेत्र के अजगरा गांव में अराजक तत्वों ने एक व्यक्ति के भवन के गेट का ताला तोड़ दिया। बल्व और तार उठा ले गए। फर्श को भी गंदा कर दिया। भवन स्वामी ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। अजय कुमार श्रीवास्तव ने आरोप लगाया है कि गांव के बड़कू ने कुछ लड़कों को लेकर घर को क्षति पहुंचाई है। संवाद