संवाद न्यूज एजेंसी
पथरा। मिठवल ब्लॉक के सेहरी बुजुर्ग में शनिवार को मत्स्य विभाग की ओर से दुर्घटना बीमा कैंप लगाया गया। लोगों को मछली पालन के लिए प्रेरित किया गया और लाभ के बारे में बताया गया। मत्स्य विभाग के इंस्पेक्टर कुलदीप सक्सेना ने विभाग की ओर से मछुआ समुदाय के लिए चलाई जा रहीं योजनाओं के बारे में जानकारी दी। प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, मछुआ कल्याण कोष, निषाद राज बोट सब्सिडी, किसान क्रेडिट कार्ड, सामूहिक दुर्घटना बीमा, मत्स्य पालक कल्याण कोष के बारे में विस्तार से बताया गया।
कहा कि मछुआ समुदाय के लोग प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना में पंजीकरण कराकर लाभ ले सकते हैं। योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। भारत सरकार की सबसे महत्वपूर्ण योजना प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना है। कैंप में विभिन्न गांवों से आए मत्स्यपालकों ने मछली पालन से होने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी ली।
इस दौरान संजय सहानी, अजय सहानी, हीरालाल सहानी, सुभाष चौधरी, प्रीतम चौरसिया, ओम प्रकाश सहानी, राजू सहानी, रवीन्द्र सहानी, हरिराम, रामजी सहानी मौजूद रहे।