फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गांव पहुंचा दंपती का शव, दो वर्ष पहले हुई थी शादी

Wed, 17 Jan 2024 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खेसरहा। स्थानीय थाना क्षेत्र के बकैनिहा गांव में दंपती का शव पहुंचने के बाद कोहराम मच गया। हादसे बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था, जो मंगलवार को पहुंचा। इसके बाद से लोग रोने बिलखने लगे।
विज्ञापन


बता दें कि सोमवार को राजकुमार (24) व उनकी पत्नी शीला (23) की तेलौरा चौराहे के पास सिंहोरिया गांव के सामने एक अज्ञात वाहन के ठोकर से मौत हो गई थी। पिता चंद्रशेखर सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। राजकुमार की शादी दो वर्ष पूर्व बांसी कोतवाली क्षेत्र के गोनहा गांव में हुई थी। बकैनिहा निवासी चंद्रशेखर के तीन पुत्रों में राजकुमार सबसे छोटा था। दो माह पहले दीपावली के लगभग मुंबई से आया था। इसी बीच पत्नी शीला के मौसी के यहां सेहरी गांव में एक लड़की की मौत होने की सूचना पर दोनों गये थे। शाम को बाइक से गांव लौटते समय बांसी-मेहदावल मार्ग पर सिंहोरिया के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। हादसे मौके पर दोनों के मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें