फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: चोरी का पर्दाफाश... शातिर गिरफ्तार, सामान बरामद

Mon, 01 Jun 2026 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस ने गनचौरा तालाब के पास के पास सामान के साथ पकड़ा गया आरोपी
विज्ञापन


शोहरतगढ़। पुलिस और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में शोहरतगढ़ कस्बे में हुई चोरी का पर्दाफाश किया है। संयुक्त टीम ने एक संदिग्ध अरमान जावेद को क्षेत्र के गनचौरा तालाब के पास से गिरफ्तार किया है। उसके कस्बे से चोरी के जेवरात और नकदी बरामद की है। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए आरोपी ने ही वारदात को अंजाम दिया था। पूछताछ करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

सीओ शोहरतगढ़ मयंक कुमार द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि शोहरतगढ़ के आर्यनगर मोहल्ले में 23 मई की रात में स्नेहा शर्मा के घर में चोर छत के रास्ते घुस गए थे। अलमारी की कुंडी तोड़कर चोरों ने सोने की चेन, मांगटीका, दो अंगूठियां, चांदी के बर्तन और गुल्लक में रखे रुपये चोरी कर लिए थे। वारदात के समय पीड़िता और उसकी मां छत पर सो रही थीं। सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। टीम ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और कई सुराग जुटाए और चोर को पकड़ने में टीम लग गई। रविवार को जांच के दौरान गनचौरा तालाब के पास से एक युवक को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसकी पहचान अरमान जावेद निवासी वार्ड 14 मां भारती नगर कस्बा शोहरतगढ़ के रूप में हुई। तलाशी में उसके कब्जे से एक सोने की चेन, दो सफेद चांदी की पायल, 10 बिछिया और पांच हजार रुपये नकद बरामद हुए। बरामद सामान चोरी की घटना से संबंधित पाया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें