विद्यालय का ताला तोड़कर चोरी
ककरहवा। मोहाना थाना क्षेत्र के दुल्हा शुमाली स्थित प्राथमिक विद्यालय मगरहिया में शनिवार रात दरवाजे की कुंडी तोड़कर चोर हजारों रुपये का सामान उठा ले गए।
ककरहवा चौकी तहत प्राथमिक विद्यालय मगरहिया में मरम्मत का कार्य हो रहा था। शिक्षामित्र अजय गुप्ता शाम को गेट का ताला बंदकर घर चले गए। सुबह स्कूल पहुंचे तो देखा कि विद्यालय के दरवाजे की कुंडी टूटी हुई है। कमरे में रखा तीस किलो चावल, गैस सिलिंडर सहित कुछ बर्तन गायब हैं। उन्होंने इसकी सूचना ककरहवा चौकी को दी। चौकी प्रभारी तरुण कुमार शुक्ल ने बताया कि विद्यालय पर चोरी की सूचना मिली है। मौके पर पहुंचकर जांच किया हूं। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद