इसी कपड़े की दुकान पर हुई चोरी।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
रेडीमेड की दुकान का ताला तोड़कर चोरी
थानाक्षेत्र के झंडेनगर में चोरों ने दिया वारदात को अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सदर थानाक्षेत्र के बर्डपुर नंबर 14 के झंडेनगर में स्थित एक रेडीमेड की दुकान का ताला तोड़कर चोर सोमवार की रात लाखों रुपये का कपड़ा उठा ले गए। चोरी होने की जानकारी दुकानदार को मंगलवार की सुबह हुई तो उसने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
क्षेत्र के बर्डपुर नंबर 14 के टोला झंडेनगर निवासी राकेश यादव की रेडीमेड कपड़े की दुकान करता है। राकेश के मुताबिक रोज की तरह सोमवार देर शाम दुकान बंद करके घर चला गया था। देर रात चोर दुकान ताला तोड़कर घुस गए। इसके बाद दुकान में रखा दो लाख रुपये से अधिक का कपड़ा उठा ले गए। घटना की जानकारी मंगलवार सुबह तब हुई जब दुकान खोलने के लिए पहुंचा। देखा तो दुकान का ताला टूटा हुआ था। दुकानदार ने सदर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। चौकी प्रभारी पुरानी नौगढ़ सभाजीत मिश्र ने बताया कि मौके पर जाकर घटना के बारे में जानकारी ली गई। तहरीर मिली है मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।