फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सीसीटीवी फुटेज में अकेले जाता दिख रहा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
पैकौली। युवक की हत्या के मामले में पुलिस जांच को तेज करते हुए अब तकनीकी साक्ष्यों के सहारे आगे बढ़ रही है। शहर के प्रमुख मार्गों के किनारे लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने पर पुलिस को युवक हाथ में झोला लिए हुए जाता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने सोनू घाट, से रुद्रपुर मोड़, रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन के आसपास लगे दर्जनों कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली। कई घंटों की जांच के बाद एक संदिग्ध फुटेज सामने आया है, जिसमें युवक अकेले चलता हुआ नजर आ रहा है।
उसके हाथ में झोला है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि युवक किस समय और किन परिस्थितियों में उस रास्ते से गुजरा था। और कैसे वह सुरौली थाना क्षेत्र में कैसे पहुंच गया।
विज्ञापन

जांच टीम यह भी पता लगाने में जुटी है कि क्या युवक के साथ कोई अन्य व्यक्ति भी था या वह अकेले ही उस दिशा में गया था। इसके अलावा कॉल डिटेल और लोकेशन ट्रेसिंग के जरिए भी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है ताकि हत्या के पीछे की सच्चाई सामने लाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें