फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गले में खिंचाव से हुई थी युवक की मौत

Sun, 28 Apr 2024 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई मौत का कारण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

शोहरतगढ़। चिल्हिया थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह जमुनी गांव के पश्चिम एक बाग में डाल से युवक की रस्सी के सहारे लटकी लाश मिली थी। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत गले में खिंचाव से होना पाया गया है। रस्सी के फंदे से हुई खिंचाव से ही उसकी मौत हुई थी।

जमुनी गांव के पश्चिम स्थित एक बाग में डाल से युवक की रस्सी के सहारे लटकी लाश को देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर फोरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल की जांच की गई। परिजनों के अनुसार शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के जोगीचारी निवासी दीपक उर्फ दीपू कई साल से अपने ननिहाल जमुनी में रह रहा था।
विज्ञापन

युवक की नानी कुमारी ने बताया था कि वह शुक्रवार रात 10 बजे घर से निकला था। सुबह तक घर नही आने पर खोजबीन की गई। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के बगीचा में फंदे के सहारे उसका शव लटक रहा है। शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। रिपोर्ट में युवक की मौत हैंगिंग से होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

परिजनों की ओर से कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है, लेकिन पुलिस इस मामले में मृतक युवक का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाकर मामले की जांच जुटी है। इस संबंध में एसओ चिल्हिया अमित कुमार ने बताता कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गले में खिंचाव से मौत की बात सामने आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें