उसका बाजार। स्थानीय थाना क्षेत्र के जगमोहनी निवासी एक युवक फंदे पर लटक कर जान दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान क्षेत्र के जगमोहनी निवासी राजू (24) पुत्र गुड्डू के रूप में हुई।
मंगलवार सुबह ग्रामीण कुछ ही दूर स्थित दुमदुमवा बाग में गए तो पेड़ से लटक रहे एक व्यक्ति को देख कर दंग रह गए। पास जाकर देखा तो उसकी पहचान राजू के रूप में हुई। राजू के पिता की मृत्यु पहले ही हो चुकी है। घर में मां और दो छोटे भाई हैं, राजू घर का अकेला कमाने वाला था, परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है।
प्रभारी निरीक्षक रविंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही फोर्स मौके पर गया था। तहरीर मिला है विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवादॉ