फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: प्रेमी के साथ भागी महिला आभूषण भी समेट ले गई

Thu, 12 Dec 2024 12:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। कोतवाली क्षेत्र एक गांव में एक महिला प्रेमी के साथ फरार हो गई। वह आभूषण भी समेट ले गई। पति ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायती पत्र मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पति ने थाना कोतवाली पर बुधवार को तहरीर देकर बताया कि लगभग पांच वर्ष पूर्व उसकी शादी थाना कठेला समय माता क्षेत्र के एक गांव में हिंदू रीति-रिवाज के साथ हुई थी। वह मुंबई में रहकर मेहनत मजदूरी करता है। अपने साथ वह पत्नी को भी मुंबई ले गया था।
इसी दौरान अपने प्रेमी से वह मोबाइल पर बात किया करती थी। दो सप्ताह पूर्व ही वह मुंबई से पत्नी के साथ गांव आया। सात दिसंबर को उसकी पत्नी अपना, सास और जेठानी का सारा जेवर लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। कई दिन तलाश करने के बाद बुधवार को उसने थाना कोतवाली पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामकृपाल शुक्ल का कहना है की तहरीर मिली है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें