फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: तराई समेत पूर्वी यूपी में पश्चिमी विक्षोभी सक्रिय होने से बदला माैसम

विज्ञापन
तुलसियापुर क्षेत्र में बारिश व तेज हवा से किसानों गिरी हुई फसल। संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। अचानक सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से जिले सहित पूरे तराई क्षेत्र में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। अगले 36 घंटे में पूर्वी यूपी में बंूदाबादी के आसार हैं। तापमान में आई गिरावट ने लोगों को एक बार फिर फरवरी जैसी ठंड का एहसास करा दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार देर रात से मौसम में बदलाव शुरू हुआ और शनिवार तक इसका असर साफ तौर पर देखने को मिला। मौसम के इस बदलाव का सबसे ज्यादा असर तापमान पर पड़ा है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 23 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 20 से घटकर 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज (अयोध्या) के मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मौसम परिवर्तन हुआ है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें