सिद्धार्थनगर। नेपाल में बारिश के चलते जिले की नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। 24 घंटे में बूढ़ी राप्ती नदी का जलस्तर .5 मीटर बढ़ गया है। वहीं राप्ती, कूड़ा, बानगंगा और घोघी नदियों का जलस्तर भी धीरे-धीरे बढ़ रहा है। एक तरफ बारिश नहीं होने से किसानों की खेत में खड़ी फसल सूख रही है, दूसरी तरफ नदियों के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ प्रभावित गांवों में लोग चिंतित है।
बारिश नहीं होने से एक सप्ताह से लोग गर्मी और उमस से त्रस्त है, साथ ही धान रोपाई की फसल खेत में सूखने से किसान चिंतित है। वहीं नेपाल में बारिश होने से जिले के नदियों का जलस्तर प्रतिदिन घट बढ़ रहा है। सोमवार को बूढ़ी राप्ती नदी का 82.600 मीटर पर रहा जलस्तर मंगलवार सुबह बढ़कर 83.050 मीटर पर पहुंच गया। हालांकि यह चेतावनी के स्तर 84.650 से कम है, लेकिन इससे जोगिया, उसका बाजार क्षेत्र में नदी किनारे कटान तेज हो गई है। जोगिया क्षेत्र के फत्तेपुर और टलडिहवा गांव के पास कटान होने से ग्रामीण सहमे हुए है।
नदियां का जलस्तर (मीटर में)
नदी खतरे का स्तर सोमवार मंगलवार
राप्ती 84.900 81.850 82.060
बूढ़ी राप्ती 85.650 82.600 83.050
कूड़ा 83.520 79.500 80.350
घोघी 87.000 84.70 84.80
बानगंगा 93.420 93.30 93.40