फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अस्पतालों में आई फ्लू के मरीज दाेगुने हुए

Tue, 01 Aug 2023 10:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बेंवा सीएचसी पर आई फ्लू के मरीज़ को देखते डॉ श्रवण तिवारी
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। आई फ्लू की दस्तक के कारण नेत्र रोग विभाग की ओपीडी में मरीजों की संख्या दाेगुनी हो गई है। अस्पतालों में आंख की बीमारी से जुड़े मरीजों की संख्या एकाएक बढ़ गई है। सीएचसी, पीएचसी लेकर मेडिकल कॉलेज तक आंख की बीमारी से जुड़े मरीज अधिक संख्या में पहुंच रहे हैं। मंगलवार को अस्पतालों की पड़ताल गई तो नेत्र रोग विभाग में हर तीसरा मरीज आंख की बीमारी से पीड़ित पाया गया।
विज्ञापन


माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में दोपहर डेढ़ बजे तक 182 मरीज पहुंच चुके थे। गनीमत है कि आई ड्रॉप की अभी तक कमी नहीं है। नहीं तो जिस प्रकार से बीमारी बढ़ रही है दवा की किल्लत से मरीज और परेशान हो जाते। लेकिन घर के घर लोगों के इस बीमारी के पीडि़त होने से चिंताजनक स्थिति बन गई है।

मौसम में बदलाव के साथ ही कई प्रकार की बीमारियां पांव पसारती हैं। गर्मी और तेज धूप के कारण बुखार, जुकाम के रोगी तो बढ़ ही रहे थे। इसीबीच एक सप्ताह से आई फ्लू तेजी से फैल रहा है। यह बीमारी से तेजी से बच्चों में हो रही है। इसमें पहले मरीज की आंख में दर्द और चुभन महसूस हो रहा है। इसके बाद देखते ही देखते आंख लाल हो जा रही है और आंखों के आसपास सूजन हो जा रहा है। इसकी वजह से आंख खोलने में भी परेशानी हो रही है। परिवार में अगर किसी सदस्य को यह दिक्कत हो रही है तो पूरा परिवार इसकी चपेट में आ जा रहा है। तेजी से फैल रहे इस वारयल से लोग परेशान हो गए। मंगलवार को माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज की पड़ताल की गई तो नेत्ररोग विशेषज्ञ के पास दोपहर डेढ़ बजे तक 200 मरीज ओपीडी पहुंच चुके थे। इसमें 172 मरीज आई फ्लू के शिकार ही थे। चिकित्सक उन्हें आई ड्रॉप दे रहे हैं। इसके साथ ही मरीजों को सफाई रखने और बार-बार आंख को नहीं छूने की सलाह दे रहे हैं। वहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटवा में दोपहर 12 बजे तक आई फ्लू से पीड़ित 21 मरीज पहुंचे थे। सीएचसी अधीक्षक डॉ. संदीप द्विवेदी ने बताया कि ड्राप प्रर्याप्त मात्रा में है। मरीजों को ड्राप देने के साथ ही साफ- सुथरा रुमाल प्रयोग करने के लिए सलाह दे रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसिया में इलाज के लिए पहुंची प्रतिभा, रेनू, लक्ष्मी, अंकुर, विद्या सागर, रिया और परदेशी ने बताया कि वह पिछले तीन दिन से आंख की बीमारी से परेशान हैं। आंख दर्द होने के साथ ही लाल हो गई। अब देखने में दिक्कत हो रही है। अस्पताल पहुंचे। चिकित्सक ने देखकर दवा दिया है।
विज्ञापन

डॉ. पीएन पटेल ने बताया कि आई फ्लू तेजी से फैल रहा है। प्रतिदिन 25-30 मरीज ओपीडी में आ रहे हैं। अस्पताल में आई ड्रॉप उपलब्ध है,जिसे मरीजों को दिया जा रहा है। इस संबंध में मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. एक झा ने बताया कि आई फ्लू के देखते हुए ड्रॉप की व्यवस्था है। आने वाले हर मरीजों को दवा दी जा रही है।

-

बचाव बेहद जरूरी

आई फ्लू में आंखों में वायरल इंफेक्शन हो रहा है, जबकि इसमें बैक्टीरियल इंफेक्शन के केस भी आ रहे हैं। बैक्टीरियल इंफेक्शन होने पर आंखों की कीचड़ और पलकों में सूजन की तकलीफ बढ़ जा रही है। यदि कोई व्यक्ति संक्रमित हो जाता है तो बार बार आंखों को न छूए, अपना तौलिया, रूमाल व अन्य कपड़े अलग रखें। परिवार के लोगों से भी दूरी बनाकर रखें। जैसे ही आंख लाल हो तो डॉक्टर के पास जाना चाहिए।
विज्ञापन

-डॉ. संजय कुमार गुप्ता, नेत्र रोग विशेषज्ञ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें