फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आंधी में गिरी दीवार, मलबे में दबकर वृद्धा की मौत, दो जख्मी

Wed, 24 May 2023 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शोहरतगढ़ कस्बे में गिरी दीवार। संवाद
विज्ञापन
शोहरतगढ़। थाना क्षेत्र के सोरहिया गांव में सोमवार रात आई आंधी में छत पर सो रही महिला पर दीवार गिर गई। इससे महिला की मौत हो गई। जबकि एक बच्चा और युवक जख्मी हो गए। घायलों का शोहरतगढ़ सीएचसी में इलाज कराया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के सोरहिया निवासी चंद्रावती देवी (65), विक्की (35), प्रिंस (13) पुत्र गुड्डू सोमवार को रात 9 बजे खाना खाने के बाद छत पर सोने गए थे। रात 12 बजे के बाद अचानक तेज आंधी में छत से सटे से दूसरे के छत पर उटी दीवार तेज हवा में इनके ऊपर गिर गई। हादसे में मलबे में दबकर चंद्रावती मौत हो गई। विक्की व प्रिंस घायल हो गए। परिजन की रोने बिलखने की आवाज सुनकर आसपास के पड़ोसी इकठ्ठा हो गए। घायल विक्की व प्रिंस को शोहरतगढ़ सीएचसी इलाज के लिए भेजकर पुलिस को सूचना दी। मौके पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर लिखा पढ़ी कर शव का पंचनामा किया। मौत की से गांव में मातम छाया हुआ है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध थानाध्यक्ष पंकज पांडेय ने बताया कि दीवार के नीचे दबकर वृद्ध की मौत हुई। आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, तहसीलदार राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि हल्का लेखपाल से जांच करवाई गई। आपदा राहत कोष से मृतक के परिजनों को आर्थिक मदद दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें