सिद्धार्थनगर। चिल्हिया थाना क्षेत्र के जमुनी गांव के कुछ लोगों ने शनिवार देर रात एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। रविवार को गांव के एक टेंपो वाहन के स्वामी ने थाने में तहरीर दी कि उसके टेंपो की बैटरी चोरी हो गई।
उसने आरोप लगाया कि पकड़े गए व्यक्ति ने ही बैटरी चुराई है। इस संबंध चिल्हिया एसओ अमित कुमार ने बताया कि जमुनी गांव के कुछ लोगों ने एक व्यक्ति को चोर समझ कर पकड़ा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चोरी में संलिप्त पाए जाने पर इसके ऊपर कार्रवाई की जाएगी। संवाद