फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: उमस और गर्मी के बीच बिजली गुल

Mon, 04 Sep 2023 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बढ़नी ब्लाॅक के तुलसियापुर क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ताओं में नाराजगी है। लोगों का आरोप है कि विद्युत निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही से उमस भरी गर्मी में शेड्यूल के मुताबिक बिजली नहीं मिल रही है। उन्होंने शेड्यूल के मुताबिक विद्युत आपूर्ति की मांग की है।
विज्ञापन

बढ़नी ब्लाॅक के ग्रामीण इलाकों में ढ़ेबरुआ व बोहली में स्थित पावर हाउसों से विद्युत आपूर्ति होती है। पिछले चार दिनों से भीषण उमस का मौसम चल रहा है, लेकिन दोनों ही पावर हाउसों से तय शेड्यूल के मुताबिक विद्युत आपूर्ति नहीं हो रही है। उपभोक्ता दिनेश ने कहा कि कभी 10 बजे तो कभी 11 बजे रात में बिजली आती है और दो बजे के बाद कब कट जाए पता नहीं। शनिवार की रात ढ़ेबरुआ पावर हाउस के परसा फीडर पर रात साढ़े नौ बजे बिजली आई और 11 बजकर 20 मिनट पर कट गई। बिजली आने की जानकारी के लिए अगर एसडीओ, जेई या अन्य कर्मचारियों को रात में फोन मिलाया जाए तो उनका फोन ही नहीं उठता।
लोगों ने इसकी शिकायत क्षेत्रीय विधायक विनय वर्मा से की और उनके ऊर्जा मंत्री से शिकायत के बाद एक सप्ताह तो बिजली आपूर्ति ठीक थी, लेकिन फिर से अनियमित कटौती शुरू हो गई है। ढेबरुआ पावर हाउस के जेई सुरेंद्र कुमार ने बताया कि कटौती ऊपर से ही हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें