फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की सतर्कता से रेल हादसा टला

Mon, 21 Dec 2015 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
युवक सुनील की सतर्कता से सोमवार को उसका बाजार स्टेशन पर रेल हादसा टल गया। दस मिनट बाद जिस ट्रैक से पैसेंजर ट्रेन गुजरने वाली थी, उसकी पटरी चटकी हुई थी। नजर पड़ते ही इस युवक ने तत्काल इसकी सूचना स्टेशन अधीक्षक तक पहुंचाई। आनन-फानन में लाइन बदलकर ट्रेन को सुरक्षित प्लेटफार्म तक पहुंचाया गया। करीब आधे घंटे बाद पटरी की मरम्मत कर ट्रैक को चालू किया गया। घटना सोमवार की सुबह नौ बजे की है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी सुनील सोमवार की सुबह करीब नौ बजे रेलवे स्टेशन की तरफ चाय पीने गए थे। वापस लौटते समय उसकी नजर प्लेटफार्म नंबर एक के पास रेल पटरी पर पड़ी। प्लेटफार्म आरंभ होने से ठीक पहले रेल पटरी चटकी हुई थी।
करीब तीन सेंटीमीटर का गैप था। दस मिनट बाद ही इसी ट्रैक पर नकहा जंगल (गोरखपुर) से बादशाहनगर (लखनऊ) को जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 55031 आने वाली थी।

सुनील ने तत्काल इसकी सूचना स्टेशन अधीक्षक वीके श्रीवास्तव को दी। स्टेशन अधीक्षक ने सतर्कता दिखाते तुरंत ट्रेन को दूसरे ट्रैक पर ले लिया। पटरी चटकने की सूचना पर पीडब्लूआई की टीम मौके पर पहुंची। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद पटरी को दुरुस्त किया गया। पीडब्लूआई एलके पांडेय के मुताबिक जागल प्लेट लगाकर ट्रैक पर ट्रेनों की आवाजाही शुरू करा दी गई है। फिलहाल इस पर खतरा नहीं है, लेकिन स्थायी रूप से पटरी दुुरुस्त कराने के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें