फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कुलपति ने समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

विज्ञापन
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में आयोजित बैठक करते संबो​धित करती कुलपति प्रो. कविता शाह। स्रोत विवि
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों के प्राचार्य परिषद का प्रतिनिधिमंडल कुलपति प्रोफेसर कविता शाह से शुक्रवार को मिला।
विज्ञापन

उन्होंने महाविद्यालयों के संचालन में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए ज्ञापन सौंपा। कुलपति ने समाधान का आश्वासन दिया।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व परिषद के अध्यक्ष डॉ. गोविंद शरण सिंह ने किया।
उन्होंने कुलपति को अवगत कराया कि वर्तमान में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत हुई परीक्षाओं में बड़ी संख्या में विद्यार्थी अनुत्तीर्ण हुए हैं, जिसके कारण वे अगली कक्षा में प्रवेश नहीं ले पा रहे हैं। इसलिए उनके लिए बैक पेपर की व्यवस्था की जाए। कुलपति ने स्पष्ट किया कि नियमित रूप से बैक परीक्षा आयोजित करना संभव नहीं है, लेकिन करिकुलर पाठ्यक्रम के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए विश्वविद्यालय इस संबंध में गंभीरता से विचार कर रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें