फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अनियंत्रित होकर पलटा ट्रेलर, लगा जाम

Wed, 03 Jun 2026 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। बांसी-खलीलाबाद मार्ग पर चूटी पुलिया के निर्माण कार्य के चलते बनाए गए अस्थायी डायवर्जन कर बनाए गए वैकल्पिक मार्ग पर मंगलवार को एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में चालक सुरक्षित बच गया, हालांकि कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा और मार्ग पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पुलिया निर्माण के कारण इस महत्वपूर्ण मार्ग पर यातायात को कच्चे डायवर्जन से संचालित किया जा रहा है। यह मार्ग पूरी तरह मिट्टी से बना हुआ है और इसमें जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हैं। बारिश और लगातार भारी वाहनों की आवाजाही के कारण कई हिस्सों में सड़क धंस चुकी है, जिससे यह मार्ग बेहद जोखिम भरा हो गया है।
मंगलवार को एक ट्रेलर इसी अस्थायी मार्ग से गुजर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही वाहन ढलान वाले हिस्से पर पहुंचा, दाहिनी ओर सड़क का हिस्सा कमजोर होने के कारण उसका संतुलन बिगड़ गया और ट्रेलर पलट गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस हादसे के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और वाहनों को धीरे-धीरे वैकल्पिक मार्ग से निकाला गया।
विज्ञापन

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि यह मार्ग बांसी को गोरखपुर से जोड़ने वाला एक प्रमुख संपर्क मार्ग है, जिस पर प्रतिदिन हजारों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। उनका कहना है कि अस्थायी डायवर्जन की हालत बेहद खराब है, फिर भी भारी वाहनों का दबाव लगातार बना हुआ है। इससे आए दिन छोटे-बड़े हादसे होते रहते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें