फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नकदी व सामान के साथ डीवीआर भी ले गए चोरल

Tue, 10 Mar 2026 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिया। जोगिया कोतवाली से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित करौंदा मसिना चौराहे पर दुकान का ताला तोड़कर लाखों की चाेरी का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

चोर सामान के साथ ही सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी समेट ले गए। चोरी का यह नया ट्रेंड पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। वहीं, हाईवे पर हुई इस चोरी की वारदात से लोगों में दहशत है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के ही जोगिया गांव निवासी देवेंद्र कर पाठक की हाईवे पर ही करौंदा मसिना चौराहे पर जनसेवा केंद्र और फोटो शॉप की दुकान है।
देवेंद्र के मुताबिक रविवार शाम को वह दुकान बंद करके घर चले गए थे। देर रात चोरों ने दुकान के शटर का ताला तोड़कर अंदर काउंटर से नकदी चुरा लिए। साथ ही एसएलआर कैमरा भी उठा ले गए है।
विज्ञापन

चोर सामान के साथ ही सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी साथ ले गए हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके मामले की जांच शुरु कर दी है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष जोगिया अभय सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें