फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दुकान से दो मोबाइल लेकर भागे टप्पेबाज

Sat, 11 Apr 2026 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। स्थानीय कस्बे की एक मोबाइल दुकान पर शनिवार दोपहर बाद ग्राहक बनकर दुकान पर पहुंचा टप्पेबाज दो मोबाइल लेकर भाग निकला। यह वारदात सीसीटीवी कैमरे कैद हो गई है। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत शोहरतगढ़ के कस्बे गड़ाकुल नेशनल हाईवे पर एक मोबाइल की दुकान है। दुकानदार कमल ने बताया कि वह अपने मकान में मोबाइल की दुकान चलाते हैं। शनिवार दिन में करीब चार बजे एक युवक आया और कहने लगा 15 से 20 हजार के रेंज में मोबाइल दिखाओ। उसे दो मोबाइल दिखाए। टप्पेबाज मौका देखते ही दोनों मोबाइल लेकर दुकान से भाग गया। जब तक वह उसका पीछा करता तब तक दूर बाइक पर खड़ा साथी उसे लेकर भाग निकला। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। दोनों जिस बाइक से भागे हैं, उस बाइक पर कोई नंबर प्लेट भी नहीं लगी है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की तलाश में लगी है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें