बांसी। कस्बे के मंगलबाजार के निकट धानी रोड पर स्थित एक प्लाई व हार्डवेयर की दुकान में मंगलवार की रात चोर दुकान का ताला तोड़कर गल्ले में रखा एक लाख बीस हजार रुपया और सीसीटीवी का बाॅक्स उठा ले गए। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। दुकानदार आनंद किशोर सिंह ने बताया कि मंगल बाजार में धानी रोड पर मां प्लाई एंड हार्डवेयर के नाम से उनकी दुकान है। मंगलवार की शाम को वह दुकान बंद कर गांव चले गए। बुधवार की सुबह फोन पर पड़ोसी दुकानदारों ने उन्हें सूचना दी कि आपकी दुकान का ताला तोड़कर चोरी हुई है। पड़ोसियों की सूचना पर मैं तत्काल दुकान पर पहुंचा तो देखा दुकान के शटर के दोनों ताले टूटा थे। संवाद