फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बर्फीली पछुआ हवा से कांपा तराई का इलाका

Thu, 27 Nov 2025 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
23 डिग्री अधिकतम और 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। मौसम के मिजाज में पिछले कई दिन से हो रहे बदलाव से बुधवार को तेज धूप खिलने के बाद भी लोगों को ठंड परेशान करती रही। बर्फीली पछुआ हवा के चलने से लोगों को सर्दी ने परेशान किया। तराई क्षेत्र में लोगों की कंपकपी और भी बढ़ गई है। वहीं कोहरे से लोगों को राहत मिली। न्यूनतम तापमान 13 और अधिकतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम के तेवर बुधवार को बदले रहे। तेज बर्फीली हवा चलने के कारण ठंड और सिहरन बढ़ गई। पारा भी एक डिग्री नीचे लुढ़क गया। दोपहर बाद धूप तो खिली, लेकिन हवा चलने से लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल सकी। तराई के मौसम में आए दिन बदलाव हो रहा है। कई दिनों से लगातार सुबह व शाम कोहरा छाने के कारण लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। मंगलवार की रात भी कोहरा छाया था। बुधवार की सुबह जब लोग बिस्तर से उठे तो लोगों को तेज बर्फीली हवा का सामना करना पड़ा। तेज हवा चलने के कारण ठंड भी बढ़ गई। बुधवार को न्यूनतम पारा भी एक डिग्री नीचे लुढ़क गया, जिससे लोग ठंड का सामना करते रहे। इससे बचने को लोग गर्म कपड़ों में लिपटकर बाहर निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि तराई के मौसम में पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और बारिश के कारण बदलाव हो रहा है। इससे बढ़ी ठंड में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। आगे ठंड बढ़ेगी और पारा नीचे आएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें