फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: तप रही तराई... सूरज उगल रहा आग, रातें भी बेचैन

Sun, 24 May 2026 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। तराई क्षेत्र में गर्मी का असर और तेज होने लगा है। शनिवार को अधिकतम 43 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में तेज धूप और लू जैसे हालात बनने की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन

दिन के मुकाबले रात में तापमान बहुत अधिक नहीं रहने के बावजूद वातावरण में बनी गर्मी और सतही नमी लोगों को राहत नहीं दे पाएगी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार रात की गर्मी और बढ़ने के संकेत हैं, जिससे लोगों को देर रात तक गर्माहट और बेचैनी महसूस हो सकती है।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय अयोध्या के मौसम विज्ञानियों के अनुसार दिन में आसमान साफ रहने और तेज धूप के कारण दोपहर के समय बाहर निकलना मुश्किल हो सकता है। हवा की गति कम रहने और जमीन की गर्मी देर तक बने रहने से शाम के बाद भी तापमान का असर महसूस होगा। खेतों में काम करने वाले किसान और खुले में श्रम करने वाले लोगों के लिए दोपहर का समय सबसे चुनौतीपूर्ण रह सकता है।
विज्ञापन

रात के समय न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान है, लेकिन हवा में गर्माहट और उमस के कारण वास्तविक महसूस होने वाला तापमान इससे अधिक हो सकता है। घरों में पंखे और कूलर की उपयोगिता सीमित रहने तथा बिजली की मांग बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार अपेक्षाकृत गर्म रात शरीर को पर्याप्त रिकवरी का समय नहीं देते। इससे थकान, पानी की कमी, सिरदर्द और बेचैनी जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। लोगों को पर्याप्त पानी पीने और दोपहर में अनावश्यक बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें