फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: तापमान 40 डिग्री के पार...सताने लगी गर्मी

Thu, 18 Apr 2024 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, घट-बढ़ रहा अधिकतम पारा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। शहर में अभी गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। गर्म पछुआ हवा चल रही है। सुबह होते ही गर्म हवा की थपेड़ों से लोग परेशान हो जाते हैं। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अभी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। जबकि अधिकतम तापमान घटती बढ़ती रहेगी।
बृहस्पतिवार को बुधवार के अपेक्षा अधिकतम तापमान में एक डिग्री गिरावट दर्ज की गई। जबकि तेज धूप व पछुआ हवा के चलने से लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पाई। शहर में 21 किलाेमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवा चली। पूरे दिन लोग लू का थपेड़ा सहते रहे। सड़कों पर नौ बजे के बाद सन्नाटा छा गया। पूरे दिन धूल उड़ने से लोगों को परेशानी हुई। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगे भी अधिकतम तापमान में उतार चढ़ाव रहेगा। लेकिन पछुआ हवा तेज चलने से लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


खीरा, तरबूज, गन्ने के जूस को लोग कर रहे हैं पसंद
गर्मी से राहत पाने के लिए लोग खीरा, ककड़ी, तरबूज, गन्ने का जूस, आम पाना, बेल का शरबत, सत्तू सहित अन्य हल्के खाद्य पदार्थ पसंद कर रहे हैं। इसके लिए बेचने वालों के पास भीड़ एकत्रित हो रही है। वहीं बाइक चलाने वाले अपने मुंह को गमछा आदि से बांधकर गर्मी से बच रहे हैं। गर्मी के कारण दोपहर होते ही शहर में सन्नाटा हो जा रहा है।

पिछले पांच दिनों का तापमान
दिन अधिकतम न्यूनतम
बुधवार 41 28
मंगलवार 40 28
सोमवार 41 26
रविवार 40 27
शनिवार 40.2 26.3 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें