फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मंडी गेट पर लगाई दुकान...तीन घंटे लगा जाम

Thu, 18 Apr 2024 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नवीन मंडी शाहपुर में सुबह छह से नौ बजे तक जाम में फंसे रहे लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर। नवीन मंडी के गेट पर ही कुछ व्यापारियों के सब्जी की दुकान लगाने से बृहस्पतिवार को वाहन चालकों को तीन घंटे जाम से जूझना पड़ा। इससे यहां सुबह सब्जी लेने आए लोगों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा।
शाहपुर स्थित नवीन मंडी में दुकान आवंटन के वाद भी मुख्य गेट के सामने रोड पर ही कुछ थोक सब्जी विक्रेता अपनी दुकान लगा लेते हैं। जिससे मंडी में सब्जी लेने आए लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार मंडी के गेट पर सुबह छह बजे से नौ बजे तक जमा लगा रहा। कई व्यापारियों के बाहर से आया माल उसकी दुकान तक पहुंच ही नहीं पाया और मंडी का समय खत्म हो गया। वहीं दूर-दराज से आए किसान, छोटे व्यापारी और शादी विवाह के लिए फुटकर सब्जी खरीदने वाले लोग भी परेशान नजर आए।
विज्ञापन

मंडी के मुख्य गेट से 20 मीटर दूरी पर खड़े जाम का तमाशा देखते पीआरडी जवान से जब लोगों ने पूछा कि गेट पर इतना जाम है आप यहां क्या कर रहे हैं तो उसका जवाब था कि क्या करें पूरा दिन गेट पर ही खड़ा रहें।

मेरा प्याज से भरा ट्रक जाम में तीन घंटे से फंसा है। दुकान पर नहीं पहुंच पाया मंडी में सुबह काे ही दो से तीन घंटे का बिक्री का समय होता है। गेट के सामने कुछ व्यापारी मंडी प्रशासन के सहयोग से रोड पर ही दुकान लगा देते हैं।
-अजमल, थोक प्याज विक्रेता


जाम के चलते हमारे दुकान पर तो व्यापारी पहुंच ही नहीं पाते। मुख्य गेट के सामने रोड पर कुछ व्यापारी अपनी गाड़ी खड़ी कर सब्जी बिक्री करते हैं।जबकि वही मंडी में लोगों को आने जाने का मुख्य रोड है। इसलिए सुबह जाम लगता है।
-संजय, डुमरिया निवासी किसान

हमारे गांव में आज एक लड़की की शादी है। इस लिए कुछ साग सब्जियां खरीदने मंडी आया था। तीन घंटे तक जाम में फंसा रहा, जिससे कार्यक्रम में खाना बनाने में देर हो गई। ऐसा अव्यवस्था हमने कहीं और मंडियों में नहीं देखा।
विज्ञापन


-रवि मिश्रा, सब्जी ग्राहक

इस समय शादी विवाह का दिन चल रहा है। लोग मंडी में सब्जी खरीदने स्वयं की गाड़ी से आते हैं। इसी लिए और जाम लग जाता है। दो-चार दिन बाद स्थिति सही हो जाएगी।
-रामजी यादव, मंडी सचिव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें