डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के ग्राम चकमझारी मे अवैध कब्जे को ध्वस्त कराते तहसीलदार रविकुमार यादव।
डुमरियागंज। एसडीएम के निर्देश पर मंगलवार को तहसील क्षेत्र के चकमझारी गांव में खाद गड्ढा पर किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त करा दिया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। ग्राम चकमझारी में (खाद गड्ढा) व (नवीन परती) पर गांव के ही कुछ ग्रामीणों द्वारा किए गए अतिक्रमण को राजस्व टीम और पुलिस बल की उपस्थिति में हटवा दिया गया। चेतावनी दी गई कि पुनः कब्जे का प्रयास किया गया तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एसआई अजय तिवारी, राजस्व निरीक्षक लाल कृष्ण श्रीवास्तव, राज प्रताप, आयुष, पवन आदि मौजूद रहे। संवाद